सदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 52 Second

पेंड्रा। जिले में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार युवक को शरीर में कई जगह चोटों केा निशान हैं। युवक की शिनाख्त पेंड्रा निवासी के रूप में की गई है। युवक पीडीएस की गाड़ी चलाता था। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई कर रही है। वहीं स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पेंड्रा-गौरेला मार्ग में बंद पड़े कृपाराम पेट्रोल पंप में संदिग्ध हालत में एक युवक की लाश मिली है। इसकी जानकारी मिलते ही सनसनी दौड़ गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक की शिनाख्त पेंड्रा निवासी ओमप्रकाश जैतवार पिता राम चरण जैतवार (48)के रूप में किया । युवक जिले के तरईगांव में परिवार सहित रहता था। साथ ही युवक पीडीएस राशन की ट्रक चालक था। वहीं मृतक के चेहरे और शरीर में चोटों के निशान है। साथ ही स्वजन हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों केद्वारा शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा एवंपोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस नेता सचिन पायलट के स्वागत में लगवाया बैनर-पोस्टर, महासचिव गंगोत्री पर जुर्म दर्ज

Share on Social Mediaबिलासपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट के स्वागत में प्रदेश महासचिव महेंद्र गंगोत्री ने बिजली के खंभो पर बैनर-पोस्टर लगवा दिया। आचार संहिता लागू होने के कारण प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। निगम के जोन कमिश्नर ने महेंद्र गंगोत्री के […]