सालेम स्कूल के सामने चौपाटी को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 35 Second

राजधानी रायपुर के सालेम स्कूल के सामने स्थित चौपाटी को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. भारी पुलिस बल और निगम के कर्मचारी मौके पर मौजूद है और अवैध दुकानों को यहां से तोड़कर हटाया जा रहा है. यह कार्रवाई सालेम गर्ल्स स्कूल की छात्राओं के विरोध प्रदर्शन के बाद की गई है.

बता दें कि स्कूल के सामने  सड़क पर प्रदर्शन किया था. उनका कहना है कि स्कूल की दीवार से लगकर रोज शाम आमलेट, चिकन और मीट के फास्ट फूड की दुकाने लगती हैं. जहां युवक झुंड में जुटते हैं. और जोर जोर से बातें, और गाली गलौज भी करते हैं. इससे दोपहर तीन बजे के बाद के कालखंड की पढ़ाई पर खासा असर पड़ता है. ये दुकानें स्कूल के सामने से लेकर स्टेडियम की गली तक लगती हैं . इस ओर भी मीट-मटन की दुकानें लगती हैं. कुछ लोगों ने तो दुकानों के सीमेंट, ईंट से पक्का कर लिया है. जो किसी रेस्टोरेंट से कम नहीं है. इस पूरे इलाके को चिकन राइस चौपाटी का नाम भी दे दिया गया है. इसका विरोध करते हुए छात्राओं और शिक्षिकाओं ने सड़क पर रैली निकालकर लोगों का ध्यानाकृष्ठ किया था और इन दुकानों को हटाने कि मांग की थीं.

अब निगम और जिला प्रशासन, पुलिस के लोग ही बताएं कि इन दुकानों को अनुमति किसने दी. निगम में सत्तारूढ़ पदाधिकारियों की अघोषित शह और अनुमति से ये दुकानें खोली गई है. अधिकांश दुकानदार पास के ही मोहल्लों के रहने वाले हैं. निगम के इन पदाधिकारियों के दबदबे की वजह से जिला और पुलिस के अफसर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं. इन दुकानों में जुटने वाले युवकों को पास ही स्टेडियम पुलिस चौकी के स्टाफ का भी डर नहीं रह गया है. इससे पहले मोती बाग के शिवमंदिर की ओर की सड़क पर चना मटर भेल के ठेले लगते रहे हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने नव निर्वाचितों विधायकों की नामावली राज्यपाल को सौंपी

Share on Social Mediaमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज दोपहर राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से भेंट की. इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य की छठवीं विधानसभा के गठन के निर्वाचित सदस्यों की अधिसूचना के साथ निर्वाचित अभ्यर्थियों की सूची सौंपी. इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के […]

You May Like