पीएम मोदी की गारंटी और डबल इंजन की सरकार बनाने जनता ने भाजपा पर किया भरोसा – केदार कश्यप

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 27 Second

रायपुर. विधानसभा चुनाव में नारायनपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक केदार कश्यप अपनी जीत के बाद आज जनता का आभार प्रकट करने भानपुरी पहुंचे , जहा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से श्री कश्यप को फूल मालाओं से लाद दिया , रंग गुलाल से सराबोर कर आतिशबाजी किया .

पूर्व मंत्री और विधायक केदार कश्यप ने नारायनपुर विधानसभा से लगभग 20 हजार मतों से जीत दर्ज , कश्यप परिवार की परंपरागत इस सीट पर केदार कश्यप ने पहले भी लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी और राज्य सरकार में मंत्री बने थे .

आभार रैली के लिए भानपुरी पहुंचे श्री कश्यप ने ग्राम पंचायत में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा की यह जीत जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है . प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी और डबल इंजन की सरकार के लिए भाजपा पर भरोसा किया है. हम सबकी जिम्मेदारी है कि हमें इस भरोसे पर खरा उतरना है .

श्री कश्यप ने कहा कि जनता के भरोसे पर खरा उतरकर , नारायनपुर विधानसभा को उसका पुराना गौरव वापस दिलाना ही हम सबका लक्ष्य है . पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि 5 साल की कांग्रेस सरकार ने सभी वर्गों को छलने का कार्य किया ,इस कारण जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया .

आभार रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ,जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान , मंडल अध्यक्ष सरपंच संतोष बघेल , जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी , जनपद सदस्य भूषण गुप्ता ,विजय पांडे, असगर खान , प्रवीण सांखला , खितेश मौर्य , अशोक राव , रामप्रसाद मौर्य सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण उपस्थित थे .

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

छत्तीसगढ़: आशुतोष दुबे के द्वारा लिखी "अऊ नई सहिबो, बदलके रहिबो" इस नारे की गूंज के साथ भाजपा को मिली बड़ी जीत

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़: आशुतोष दुबे के द्वारा लिखी “अऊ नई सहिबो, बदलके रहिबो” इस नारे की गूंज के साथ भाजपा को मिली बड़ी जीत. गांव-गांव और शहर- शहर में गूंज सुनाई दी। इस नारे ने ही भाजपा की जीत का रास्ता प्रशस्त किया। इस नारे को लिखा है दुर्ग […]
छत्तीसगढ़: आशुतोष दुबे के द्वारा लिखी "अऊ नई सहिबो, बदलके रहिबो" इस नारे की गूंज के साथ भाजपा को मिली बड़ी जीत

You May Like