Read Time:1 Minute, 6 Second
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 70 सीटों में मतदान जारी है. लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता उत्साह के साथ अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं. वहीं चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इस बीच रायपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत ने अपने परिवार के साथ और रायपुर उत्तर के कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा ने भी वोट डाला.
इस दौरान राजेश मूणत ने कहा कि आम जनता से मेरी अपील है. लोकतंत्र के महापर्व पर बढ़ चढ़कर हिस्सा ले. आपका मत प्रदेश के भविष्य को तय करेगा. कांग्रेस सरकार के कुशासन से जनता थक चुकी है. पूरे प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुतमत के साथ सत्ता पर लौट रही है.
