आज सीएम भूपेश बघेल और राहुल गांधी इन जिलों में करेंगे चुनावी सभा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 1 Second

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023  के दूसरे चरण के लिए आज प्रचार प्रसार थम जाएगा. प्रचार करने का अंतिम दिन राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का मजमा लगा रहने वाला है. इसी बीच कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अलग-अलग जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में आमसभा कर धुआंधार प्रचार प्रसार करेंगे. उसके बाद भूपेश बघेल दुर्ग जिले में रोड शो करेंगे.

राहुल गांधी का कार्यक्रम

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे.

बेमेतरा और बलौदा बाजार में चुनावी सभा लेंगे.

राहुल गांधी दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे.

दोपहर 1 बजे बेमेतरा में के BTI मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे.

दोपहर 2.50 बजे बलौदाबाजार स्टेडियम ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे.

शाम को 4.30 दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कार्यक्रम

सीएम भूपेश बघेल का आज बेमेतरा और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे.

सीएम बघेल 12.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

12.50 बजे बेमेतरा जिला पहुंचेंगे.

दोपहर एक बजे बीटीआई मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे.

सीएम बघेल 2.10 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग जायेंगे.

दुर्ग शहर, वैशाली नगर, भिलाई नगर, अहिवारा में रोड शो करेंगे.

लगभग 5 बजे भिलाई 3 के मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अनुराग सिंह ठाकुर और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज करेंगे धुआंधार प्रचार

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023  के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है. चुनाव प्रचार करने का आज अंतिम दिन है. आज शाम 5 बजे से राजनीतिक दलों का प्रचार प्रसार थम जाएगा. वहीं प्रदेश में आज राष्ट्रीय नेता धुआंधार प्रचार करेंगे. भाजपा के स्टार प्रचारक […]

You May Like