Read Time:1 Minute, 2 Second
न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं प्रथम चुनाव के ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने पर्चा फेंका और बैनर लगया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव के चलते विशेष रूप से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बावजूद इसके आज नक्सलियों ने धमकी भरे पोस्टर लगाए हैं।दरअसल, नक्सलियों ने चुनाव से पहले अलग अलग इलाकों में पर्चे लगाए हैं। पहाड़ी मंदिर के पास लगाए बैनर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद कांग्रेस के 2 नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है।बता दें की पहले चरण के मतदान को 24 घंटे से भी कम समय रह गए हैं। ऐसे में नक्सलियों के धमकी भरे पोस्टर से इलाके में दहशत फैल गई है।
