नक्सलमुक्त हो रहा छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने कहा- हमने तैयार किया रोडमैप, तो डिप्टी सीएम साव बोले- नक्सलियों से रिश्ता निभाती रही विपक्ष

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब खात्मे की कगार पर है. सुरक्षा बलों ने नक्लियों की मांद में घुसकर कई बड़े माओवादी लीडरों को भी ढेर कर दिया है. साथ ही सरकार की पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर माओवादी लगातार सरेंडर कर रहे हैं. नक्सल उन्मूलन में लगातार मिल रही सफलता का श्रेय लेने अब सरकार और विपक्ष में बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस का कहना है कि उनके बनाए गए रोडमैप पर बीजेपी काम कर रही है, जिसकी वजह से सफलता मिल रही है. विपक्ष के इस बयान पर अब डिप्टी सीएम अरुण साव ने जमकर पलटवार किया है. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि प्रदेश में लगातार नक्सलियों का सरेंडर हो रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प का परिणाम है. राज्य सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और बस्तर क्षेत्र के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के प्रयास तेज किए गए हैं. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति के चलते बड़े-बड़े नक्सली न्यूट्रलाइज किए जा रहे हैं और आने वाले कुछ दिनों में बस्तर नक्सल मुक्त होगा. कांग्रेस द्वारा नक्सल उन्मूलन के रोडमैप को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए डीसीएम साव ने कहा कि कांग्रेस नक्सलियों से रिश्ता निभाती रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रोडमैप पूरी दुनिया के सामने है, जिसके नाम पर घोटाले किए गए, छत्तीसगढ़ के विकास को अवरुद्ध किया गया और नक्सलियों को खुली छूट दी गई. अब जब सफलता मिल रही है तो कांग्रेस श्रेय लेने सामने आ रही है और सुरक्षा बलों के कार्य पर सवाल खड़े कर रही है. कवर्धा में धान घोटाले से जुड़े “7 करोड़ का धान चूहे खा गए” मामले पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जांच का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है. खेल मंत्री मनसुख मंडाविया इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ट्राइबल गेम्स की मेजबानी राज्य के लिए सौभाग्य का विषय है, जिससे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैवेद्य और गुजरात मिष्ठान पर निगम ने ठोका जुर्माना, मिनी एसटीपी लगाने नोटिस किया जारी

Share on Social Mediaरायपुर. नगर निगम क्षेत्र के नैवेद्य फैक्ट्री और गुजराती मिष्ठान भंडार पर निरक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है. स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही के जन शिकायत पर सफाई व्यवस्था की पड़ताल में नैवेद्य फैक्ट्री द्वारा नगर निगम की नालियों में कचरा डाले […]

You May Like