राजधानी के मल्टीलेवल पार्किंग में नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 38 Second

रायपुर. राजधानी में नाबालिग से गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है. पुलिस ने मल्टीलेवल पार्किंग के सुरक्षा गार्ड समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना तीन दिन पुरानी है.

पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात 17 वर्षीया नाबालिग को 32 वर्षीय सिकंदर जैन अपने साथ मल्टीलेवल पार्किंग में ले गया. सिकंदर वहां सुरक्षा गार्ड है. उसने नाबालिग से जबरदस्ती बलात्कार किया. इसके बाद अपने साथी अविनाश बेहरा और गौरव राज को बुला लिया. इसके बाद उन्होंने भी नाबालिग से बलात्कार किया फिर पीड़िता को धमकी देकर भगा दिया. सामूहिक रेप के बाद तीनों आरोपी भाग निकले.

पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने गोलबाजार थाने में शिकायत की. पुलिस ने अगले दिन गैंगरेप का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. गुरुवार को तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया. उनके खिलाफ सामूहिक रेप, अपहरण और पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लक्स कंपनी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा ,200 करोड़ टैक्स चोरी का मामला

Share on Social Mediaअंडर गार्मेन्ट्स बनाने वाली मशहूर कंपनी लक्स इंडस्ट्री के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. ये छापेमारी पश्चिम बंगाल के कोलकाता, तमिलनाडु और नई दिल्ली स्थित ठिकानों पर हो रही है. सूत्रों के मुताबिक 200 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का मामला है. […]

You May Like