राष्ट्रपति से 22 अगस्त को भेंट करेंगे एकलव्य के 40 विद्यार्थी 

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 8 Second

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा एवं केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह से छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 40 विद्यार्थी 22 अगस्त को मुलाकात करेंगे. एकलव्य विद्यालय छत्तीसगढ़ के 40 विद्यार्थी पहली बार वायुयान से रवाना होकर आज दिल्ली पहुंचे.

राष्ट्रपति, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान जनजातीय विकास, जनजातीय गौरव दिवस, उनके शैक्षणिक विकास की प्रगति पर चर्चा कर उनके विचार जानेंगे.

एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थी पहली बार वायुयान से यात्रा करने के कारण बहुत ही उत्साहित हैं और वे खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली समझ रहे हैं कि उनको हवाई यात्रा के साथ भारत के सर्वोच्च पदासीन राष्ट्रपति से मिलने का अवसर प्राप्त हो रहा है. बच्चों ने कहा कि यह हमारे जीवन का अविस्मरणीय दिन होगा. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने वायुयान से पहली बार यात्रा कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति मंत्री मोहन मरकाम, विभाग के सचिव डी.डी. सिंह और आयुक्त शम्मी आबिदी के प्रति आभार व्यक्त किया है.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साईबर अपराध से निपटने के लिये पुलिस को और अधिक सतर्क होना होगा : डीजीपी

Share on Social Mediaपुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के मुख्य आतिथ्य में पुलिस मुख्यालय नवा-रायपुर में 02 दिवसीय गूगल और पेटीएम साईबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. पुलिस मुख्यालय और वित्तीय कारोबार संचालित करने वाली गूगल एवं पेटीएम के प्रशिक्षित अधिकारियों की टीम द्वारा सभी जिलों से आये साईबर नोडल पुलिस […]

You May Like