जरूरतमंद को भेंट की व्हीलचेयर

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

15 जुलाई। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के शहीद मनमोहन सिह बक्शी वार्ड कोटा मे निवासरत् दिव्यांग व्यक्ति महेश कुमार साहू, उम्र- 55 वर्ष, को व्हील चेयर भेंट किया।

विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार विधानसभा के जरूरतमंद व्यक्तियों और समितियों को आवश्यक वस्तुएँ भेंट की जा रही हैं, इसी कड़ी में आज दिव्यांग व्यक्ति महेश कुमार साहू को विधायक जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से एवं वार्ड पार्षद प्रकाश जगत जी द्वारा व्हील चेयर भेंट किया गया। इस दौरान दिव्यांग व्यक्ति के परिवार से डोमन साहू भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूएई और भारत के बीच समझौता

Share on Social Mediaअबू धाबी. भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कारोबारी लेन-देन अपनी मुद्राओं में शुरू करने और भारत की एकीकृत भुगतान प्रणाली यूपीआई को यूएई के तत्काल भुगतान मंच आईपीपी से जोड़ने पर शनिवार को सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी की यहां यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन […]