रायपुर : ‘पौधा तुहर द्वार‘: वन मंत्री अकबर ने हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 45 Second

छत्तीसगढ़ में स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा ‘पौधा तुहर द्वार‘ की योजना के तहत राज्यभर में पौध वितरण का कार्य जारी है. इस तारतम्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज शाम राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में विविध प्रजातियों के पौधों से भरे दो हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. वन विभाग द्वारा विशेष पहल करते हुए ‘‘पौधा तुहर द्वार‘‘ योजना के तहत रायपुर नगर निगम अंतर्गत घर तक निःशुल्क पौधा पहुंचाकर दिया जाएगा. इस दौरान विभाग द्वारा गेड़ी का भी वितरण किया गया.

गौरतलब है कि यह योजना लगभग डेढ़ माह तक चलेगी, जिसमें आंवला, करंज, नीम, गुलमोहर, जामुन, मुनगा, कचनार, अमरूद, सीताफल, पेल्टाफार्म, नींबू, बादाम आदि प्रजाति के पौधों को आम जनों को मांग अनुसार उपलब्ध पौधों को घर दुकान आफिस फैक्ट्री आदि में उपयुक्त स्थल पर पहुंचाकर वृक्षारोपण करने हेतु निःशुल्क पौधा प्रदाय किया जायेगा. इस योजना का लाभ लेने हेतु आम जनों को वन विभाग के कार्यालय तक आने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी क्योंकि वन विभाग से पौधे प्राप्त करने हेतु आम जन वन विभाग द्वारा ‘पौधा तुहर द्वार‘ योजना हेतु सचालित व्हाटसएप नम्बर 7587017614 पर सम्पर्क कर सकते है. संपर्क करने पर विभाग द्वारा 2-3 दिवस के भीतर संबंधित को पौधा प्रदाय कर दिया जायेगा. इस योजना के तहत एक व्यक्ति एक बार में ज्यादा से ज्यादा 5 पौधें मांग कर सकते है.

विगत वर्ष में ‘पौधा तुहर द्वार‘ योजना के तहत 92 स्थलों में 2164 हितग्राहियों को 10207 पौधे जाम आंवला, नींबू, सीताफल, कटहल, बेल, जामुन, नीम, कचनार, गुलमोहर एवं मुनगा आदि पौधों का वितरण किया गया था एवं मनरेगा योजना अंतर्गत शासकीय/अर्ध शासकीय, नगर निगम, शिक्षण संस्थाओं एवं अन्य हितग्राहियों को 571974 पौधों का भी निःशुल्क वितरण किया गया था. मनरेगा योजना अंतर्गत इस वर्ष 29 भी शासकीय/अर्थ शासकीय, शिक्षण संस्था अन्य हितग्राहियों को कुल 135965 पौधों मांग अनुसार निःशुल्क वितरण किया गया है. इस योज तहत वन विभाग द्वारा रायपुर नगर निगम क्षेत्र में वृक्षारोपण हेतु आम जनों को पौधा उपलब्ध कराकर वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित करना है.

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव, मुख्य वन संरक्षक दिलराज प्रभाकर, वन मण्डलाधिकारी रायपुर विश्वेश कुमार आदि उपस्थित थे.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रेन ड्राइवरों को ड्यूटी के दौरान एसी कोच में बर्थ मिलेगी

Share on Social Mediaओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद जोनल रेलवे ने ऑन ड्यूटी ट्रेन ड्राइवरों को एसी-2,3 व स्लीपर श्रेणी में खाली बर्थ को आवंटित करने का फैसला किया है. रेल संरक्षा से जुड़े ड्राइवरों-सहायक ड्राइवरों की यात्रा सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह […]

You May Like