छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की प्रगति को भारत सरकार ने सराहा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की उल्लेखनीय प्रगति की भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ने सराहना की है. जल शक्ति मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य में 25 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने की सराहना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जल जीवन मिशन का 50 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य पूरा होने पर प्रसन्नता जताते हुए जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में जुटे अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ लक्षित ग्रामीण परिवारों को नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का काम तेजी से किया जा रहा है. बीते एक पखवाड़े में एक लाख 27 हजार से अधिक परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किया जाना इस बात का प्रमाण है. आगामी दिनों में मिशन के कामों में और तेजी लायी जाएगी.

गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में 25 लाख 11 हजार 850 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है जो कि घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने के लक्ष्य का 50.13 प्रतिशत है. अब तक छत्तीसगढ़ राज्य के 556 गांवों के शत-प्रतिशत परिवारों को भी घरेलू नल कनेक्शन दिया जा चुका है. राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत कुल 50 लाख 10 हजार 499 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्रदाय किए जाने का लक्ष्य है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जुआ, सट्टा संबंधी विज्ञापन प्रसारित न करने के लिए एडवायजरी जारी

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में जुआ और सट्टा में लिप्त रहकर अवैध धनोपार्जन की प्रवृत्ति तथा ऑनलाईन सट्टा, जुआ के रूप में उभरती सामाजिक बुराई की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 लागू किया गया है. उक्त अधिनियम की धारा 10 के अनुसार जुआ के […]