दर्दनाक सड़क हादसा : तेज़ रफ़्तार हाइवा ने बाइक को मारी टकर,मोके पर 4 की मौत,एक ही ….

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कोरबा : कोरबा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। बता दे की बीती रात हाइवा ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक ही गांव के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बिलासपुर अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 में हुआ है। फिर एक बार सड़के खून से लाल हो गई। जानकारी के मुताबिक यह टकर इतनी भयावह थी की चारों लड़कों ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक पाली से चैतमा तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा हैं। दिलीप बिल्डकॉन ठेका कंपनी द्वारा पाली से चैतमा तक सड़क निर्माण का काम कराया जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि रात के वक्त ठेका कंपनी का मिक्सर हाईवा ट्रक पाली से चैतमा की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से बाड़क पर आ रहे 4 युवकों को हाईवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुई चकाजाम गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इतने युवाओं को आज मिली सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र...

Share on Social Mediaनई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विभिन्न भर्तियों के तहत चयनित हुए लगभग 70 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।बता दे की डिजिटली प्रधनमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रों को संबोधित कर चर्चा भी की। इस […]

You May Like