3 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी कमल जांगड़े गिरफ्तार

0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 30 Second

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है. जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है.

इसी तारतम्य में दिनांक 01.05.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बंगोली सड़क किनारे दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास बैग गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खरोरा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कमल जांगड़े निवासी खरोरा रायपुर का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया. जिस पर आरोपी कमल जांगड़े को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 03 किलोग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 314/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई.

गिरफ्तार आरोपी – कमल जांगड़े पिता प्रेम जांगड़े उम्र 32 साल निवासी भेजरीडीह थाना खरोरा रायपुर.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़कों पर पंडाल, उत्सव के स्वागत द्वार, ध्वनि प्रदूषण: मांग की गई कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त, प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कंपनी पर पेनाल्टी लगाई जावे- एनजीटी ने मांगी कलेक्टर से रिपोर्ट

Share on Social Mediaरायपुर. त्योहारी सीजन में सड़कों पर लगने वाले पंडाल, स्वागत गेट और इस दौरान होने वाले ध्वनि एवं वायु प्रदूषण और इससे आम जनता को हो रहा स्वास्थ्य एवं मानसिक  परेशानी के मुद्दे पर एनजीटी के आदेश का पालन नहीं किए जाने के कारण छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष […]

You May Like