Holi 2023: गौठानों में तैयार हो रहे हर्बल गुलाल की मार्केट में डिमांड, कई शहरों से मिल रहे ऑर्डर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 30 Second

Holi 2023: दुर्ग. नगर निगम भिलाई के शहरी गौठान में हर्बलयुक्त गुलाल तैयार किया जा रहा है. होली पर्व को देखते हुए महिलाएं इस कार्य में जुट गई है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिलाओं ने हर्बल गुलाल तैयार करने का काम प्रारंभ कर दिया है. अलग-अलग प्रकार के रंगो के गुलाल तैयार किए जा रहे हैं. प्रारंभिक तौर पर लाल, पीला, हरा, संतरा, नीला, गुलाबी, रंग के गुलाल अभी उपलब्ध है. हर्बल गुलाल के लिए डिमांड भी अन्य जिलों से आ आ रही है. जिले के नगपुरा एवं रिसाली क्षेत्र सहित रायपुर समेत अन्य इलाकों से भी आर्डर प्राप्त हो चुके हैं.


200 किलो से अधिक गुलाल तैयार किया जा रहा प्राकृतिक फूल जैसे गेंदा, गुलाब, सेवंती तथा सब्जी जैसे कि पालक, धनिया, चुकंदर ऐसे प्राकृतिक चीजों से हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है. प्राप्त डिमांड के मुताबिक 15 किलो का गुलाल तैयार हो चुका है और होली त्यौहार के मद्देनजर 200 से अधिक किलो की हर्बल गुलाल बनाने की तैयारी महिलाओं के द्वारा की जा रही है.


शहरी गौठानों से उपलब्ध होगा हर्बल गुलाल
हर्बल गुलाल तैयार करने के लिए अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं नोडल अधिकारी प्रीति सिंह के निर्देशन पर आशीर्वाद स्व सहायता समूह कोहका की महिलाएं जिसमें पूनम साहू, गीता सुमित्रा देवांगन तरुण जंघेल जागेश्वरी ठाकुर, संगीता वर्मा आदि हर्बल गुलाल बनाने के काम में लगी हुई है. गुलाल बनाने के लिए अखरोट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. सहायक परियोजना अधिकारी फणिद्र बोस ने बताया कि इस गुलाल को शहरी गौठान से प्राप्त किया जा सकता है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chhattisgarh News: पहले दोस्ती, फिर दुष्कर्म… अब FIR

Share on Social MediaChhattisgarh News: जांजगीर-चांपा. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नैला निवासी एक युवक ने अपने ही परिचित महिला से शादी का झांसा देकर अनाचार किया है. मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है. घटना के बाद से आरोपी फरारी काट रहा है. पुलिस के अनुसार […]

You May Like