विधायक विकास उपाध्याय गोकुल नगर स्थित शीतला तालाब और चौबे कॉलोनी स्थित कर्बला तालाब के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बहाने वाले विधायक विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा की जनता के हितो के लिए और उनकी मांगों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवा रहें है. विधायक विकास उपाध्याय रोज़ाना सुबह सवेरे पश्चिम विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचते हैं इस कड़ी मे आज गोकुल नगर स्थित शीतला तालाब सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियो को कार्य मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और जल्द से जल्द कार्य को ख़त्म करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के समय उनके साथ पार्षद मनीराम साहू व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित थे.

विधायक विकास उपाध्याय द्वारा रायपुर पश्चिम विधानसभा मे लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है पश्चिम विधानसभा के ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17 मे विधायक विकास उपाध्याय द्वारा सड़क डामरीकरण और कांक्रीटीकरण के कार्य का भूमि पूजन किया गया. विधायक विकास उपाध्याय ने अपनी उपस्थिति में वार्ड के पार्षद और वरिष्ठ जनों के हाथों भूमि पूजन के कार्य को संपन्न कराया.

तत्पश्चात विधायक विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा के चौबे कॉलोनी स्थित कर्बला तालाब पहुंचे. वहां उन्होंने कर्बला तालाब मे हो रहें सौंदर्यीकरण कार्य का जाएज़ा लिया और सम्बंधित अधिकारियो से चर्चा कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tata Steel की नयी पहल, एक रिमोट से दौड़ने लगे दो लोको इंजन

Share on Social Mediaटाटा स्टील (Tata Steel) में लोको इंजन की दुर्घटनाओं को रोकने और मैन और मशीन इंटरफेस को कम करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है. टाटा स्टील (Tata Steel) के इक्विपमेंट मेंटेनेंस सर्विसेज (Equipment Maintenance Services- EMS) डिपार्टमेंट में भारत का पहला मल्टीपल यूनिट ऑपरेटेड […]

You May Like