Chhattisgarh News: 36 गढ़ की ये सहायक सिंगर निकली लूटेरी!

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 9 Second

ट्रक ड्राइवरों से लूट के मामले में छत्तीसगढ़ी एल्बम की सहायक कलाकार और उसके कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं लूट में शामिल दो अन्य की तलाश की जा रही है. मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है.

चंद दिनों पहले कोनी क्षेत्र में ट्रक ड्राइवरों ने लूटपाट की शिकायत थाने में की थी. शिकायतकर्ता झारखंड के खैरादौहर निवासी उमेश राम ने पुलिस को बताया, कि तुर्काडीह पुल के पास कुछ लोगों ने उनके ट्रक को कार अड़ाकर रोक लिया, और खुद को खनिज अधिकारी बताते हुए बिल्टी और पांच हजार रूपए की मांग की. जिसके बाद करीब 20 हजार रूपए भी लूट लिए.

  आरोपियों ने एक अन्य ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर कोयले में मिलावट का आरोप लगाकर सेटिंग करने की बात कही, और ट्रक मालिक से बात कराने अपना मोबाइल नंबर दिया, जिस पर ट्रक के मालिक ने लुटेरों से मोबाइल पर बात कर तुर्काडीह पुल के पास बुलाया.

  शुक्रवार की सुबह कार सवार लुटेरे वहां पहुंचे, लेकिन ट्रक मालिक और उनके साथियों की भीड़ देखकर कार से भागने लगे. ट्रक मालिक के साथियों ने उनका पीछा किया, तो वे कार को कोनी थाना परिसर में छोड़कर भाग गए.  घटना की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने कार मालिक गायत्री पाटले से पूछताछ की, तो उसने बताया, कि वह छत्तीसगढ़ी एल्बम में काम करती है, और ड्राइवर शिवशंकर जायसवाल के साथ मिलकर लूटपाट की थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल : चैन सिंह ने राइफल प्रोन टी5 का खिताब जीता

Share on Social Mediaभोपाल,  निशानेबाज चैन सिंह ने एमपी में चल रहे राष्ट्रीय शूटिंग चयन ट्रायल में यहां अकादमी शूटिंग रेंज 50 मीटर राइफल प्रोन टी5 का खिताब अपने नाम किया. चेन ने 60-शॉट्स में 623.6 का स्कोर किया और नेवी के नीरज कुमार को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 622.5 […]

You May Like