गंगरेल बांध के 14 गेट खोले गए

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. राज्य में लगातार हो रहे बारिश के चलते रविशंकर सागर जलाशय गंगरेल बांध में 93 प्रतिशत जलभराव हो चुका है. कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग रूद्री ए.के. पालड़िया ने बताया कि आज दोपहर तीन बजे बांध के 14 गेट खोलकर कुल 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.
इसमें से 7800 क्यूसेक पानी रेडियल गेट के जरिए और 2200 क्यूसेक पानी 10 मेगावॉट बिजली निर्माण हेतु इलेक्ट्रिक बोर्ड के लिए छोड़ा गया है. उन्होंने बताया कि गंगरेल बांध के कैचमेंट एरिया से 37 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है. धमतरी जिला प्रशासन द्वारा नदी के आसपास के 45 गांवों में पानी छोड़ने संबंधी मुनादी कर सतर्क किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

20 करोड़ घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

Share on Social Mediaनई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संबंध में डिजिटल बैठक की. इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपालों एवं प्रशासक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए. इस […]

You May Like