रायपुर. नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर रायपुर जिले के अंतर्गत आरंग विकासखण्ड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में तालाब गहरीकरण, प्राथमिक शाला भवन एवं शेड निर्माण हेतु 29 लाख 50 हजार रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है.
इनमें ग्राम नकटा में तालाब गहरीकरण हेतु 05 लाख रुपये एवं ग्राम बनरसी में बड़े तालाब गहरीकरण हेतु 05 लाख रुपये, ग्राम दरबा में तालाब गहरीकरण हेतु 05 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है. ग्राम परसदा (उ) में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण हेतु 08 लाख 50 हजार रुपये और ग्राम नवागांव(खु) के प्राथमिक शाला में शेड निर्माण हेतु 06 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है. निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों में खुशी है.
मुख्यमंत्री से मां बमलेश्वरी ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
Fri Jul 15 , 2022
Share on Social Mediaरायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक भुनेश्वर बघेल के नेतृत्व में डोंगरगढ़ से आए मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की.प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को मां बमलेश्वरी का प्रसाद, चुनरी और तस्वीर भी भेंट की. मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट […]
