छत्तीसगढ़ से किस बात का बदला ले रहे हैं मोदी, भाजपा करे सवाल -कांग्रेस

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 21 Second

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे कि नौ सांसद देने वाले छत्तीसगढ़ से किस बात का बदला ले रहे हैं। मोदी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं के हित में निर्णय लेती है, तब मोदी सरकार उसमें अडंगेबाजी लगाती है। जानबूझकर केंद्रीय योजनाओं में छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। केंद्र, छत्तीसगढ़ के मामले में अपने दायित्व से हमेशा मुंह मोड़ती है।

यह दुर्भाग्यजनतक है कि छत्तीसगढ़ के हितों की आवाज दिल्ली में उठाने की जिनकी संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है, भाजपा के 9 सांसद राज्य के हितों की बात आने पर राज्य की जनता के नहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद बन जाते है। केंद्र, छत्तीसगढ़ के हक का पैसा रोककर छत्तीसगढ़ का विकास रोकने षड़यंत्र कर रही हैं। छत्तीसगढ़ को कर्ज लेने के लिए मजबूर किया जाता है। किसानों को खाद नहीं दे रहे हैं। धान खरीदी के लिए हर साल बारदाना संकट क्यों खड़ा किया जाता हैं? छत्तीसगढ़ के गरीबों के आवास का कोटा रद्द कर गरीबों का सपना तोड़ा जाता है? संघीय योजनाओं के लाभ से राज्य को वंचित रखा जाता है। राज्य का 51000 करोड़ रू. केंद्र ने रोके रखा है जिसमें राज्य का विकास प्रभावित हो रहा, भाजपा सांसद इसमें भी चुप रहते हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस द्वारा किये गए 90 फीसदी वादों को पूरा कर दिया है। भाजपा बताये कि रमन सरकार ने 15 साल में कितने वादे पूरे किए और मोदी सरकार ने 8 साल में कारोबारी मित्रों को फायदा पहुंचाने और विपक्ष का दमन करने, विपक्षी दलों की सरकार गिराने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के सिवाय किया क्या है,?

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार और भाजपा के अतीत से लेकर आज तक जारी लोकतंत्र विरोधी कृत्यों के विरुद्ध संघर्ष किया है और कर रहे हैं इसलिए भाजपा के दबाव में केंद्रीय एजेंसियों का अलोकतांत्रिक उपयोग किया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोदी जी के 8 साल की योजनाओं को भाजयुमो घर-घर ले जाए - बृजमोहन

Share on Social Mediaरायपुर. भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजयुमो सिविल लाइन मंडल कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि युवा प्रदेश में बड़े बदलाव के लिए तैयार रहें, प्रदेश के युवाओं को नशा में डूबाने वाले, बेरोजगारो से छल कपट करने वाले कांग्रेस […]

You May Like