विकास प्रदर्शनी से मिल रही उपलब्धियों की जानकारी

Share on Social Media

राजधानी रायपुर के सांईस कॉलेज मैदान स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आकर्षक फोटो एवं वीडियो के माध्यम से जन-जन को दी जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों को जनसम्पर्क विभाग के द्वारा प्रकाशित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के फोल्डर एवं पुस्तिका का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस विकास प्रदर्शनी को देखने के लिए जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।

विकास प्रदर्शनी में आज मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी, मुंगेली एवं पथरिया से आये ग्राम पंचायत खपरीकला, करही, धपाई, बरदुली, दशरंगपुर, फरहदा, करही, छटन, बोदा, रेहुटा एवं विकासखण्ड लोरमी के ग्राम पंचायत पिडीहा, अखरार, डिंडौरी, खपरीकला, देवरहट, चंदली, दाऊपारा, नवागांछी, बावली, बेलखुटी, नगपुरा, उमरिया आदि के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम लोगों के जीवन में आ रहे सकारात्मक परिवर्तन को देखे। विकास प्रदर्शनी को देखने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान, मजदूर और महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम को संचालित कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम का ऑन द स्पोर्ट फैसला, अब इस स्टेडियम का पड़ा ये नाम

Share on Social Mediaप्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक्शन में दिखे, वो भी फैसला ऑन द स्पॉट की तर्ज पर। मौका था पखांजुर में भेंट मुलाकात का। हुआ यूं कि पखांजुर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल आम-जनों से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी जानकारी ले […]

You May Like