मुख्यमंत्री से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित श्रद्धा शुक्ला ने की मुलाकात

Share on Social Media

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की गई सिविल सेवा परीक्षा-2021 में 45वीं रैंक हासिल कर चयनित सुश्री श्रद्धा शुक्ला ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। आपकी सफलता से राज्य की बेटियों को आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुश्री श्रद्धा शुक्ला के पिता श्री सुशील आनन्द शुक्ला और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजधानी के व्यापारी के पास मिला पिस्टल, पूछताछ जारी

Share on Social Mediaराजधानी रायपुर में हुई एक घटना को पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अवैध पिस्टल का एक मामला सामने आया है जिसके बिलासपुर के जय थडानी जो की पेशे से व्यापारी है जिनके बैग से एक पिस्टल बरामद हुआ है। पिस्टल […]

You May Like