बाबा रामदेवपीर का जन्मोत्सव कल 24 सितंबर को

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 42 Second

रायपुर. बाबा रामदेवपीर का जन्मोत्सव 24 सितंबर को हर्षोउल्लास से मनाने की तैयारी है. फाफाडीह चौक स्थित रामदेवपीर मंदिर से प्रातः 9:00 बजे निकलने वाली भव्य शोभायात्रा स्टेशन रोड स्थित श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज भवन तक पहुंचने के पश्चात 10:00 बजे स्थापन आरती, पूजन पश्चात धर्मानुष्ठान प्रारंभ होगा. निरंतर 46 वर्षो से लक्ष्मी रणछोड धर्मार्थ न्यास आयोजित इस भव्य समारोह में लगभग पांच हजार भक्तो हेतू महाप्रसाद भोजन की व्यवस्था की जाती है.

दोपहर महाप्रसाद पश्चात 4 बजे से युवा मंडल द्वारा रास गरबा का आयोजन होगा. शाम 6 बजे महिला मंडल, युवा महिला मंडल और युवा मंडल द्वारा संध्या आरती और रात 12 बजे महाआरती आयोजित है. रात्रि 9 बजे से हार्दिक व्यास (राजनांदगांव वाले) भजन गायक जागरण के साथ बाबा रामदेवपीर के भजनों का कार्यक्रम होगा. वहीं 25 सितंबर सोमवार को सुबह 10 बजे से फाफाडीह चौक स्थित रामदेव पीर मंदिर में मंडल पूजा के साथ दुग्धाभिषेक और यज्ञ पूजन आहूती के साथ पूजन समाप्त होगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार बनी तो तुरंत लागू होगा महिला आरक्षण राहुल

Share on Social Mediaजयपुर . कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयपुर में शनिवार को कहा कि उनकी सरकार बनी तो महिला आरक्षण तुरंत लागू कर दिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि महिला आरक्षण को आज ही लागू किया जा सकता, लेकिन केंद्र परिसीमन और जनगणना का बहाना बनाकर इसे 10 […]

You May Like