शिव संगम चंचल मानस परिवार को विधायक विकास उपाध्याय ने वाद्य यंत्र किया भेंट

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 58 Second

रायपुर। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों, समूहों, समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र दिये जा रहे हैं। इसी क्रम में खमतराई में संचालित संस्था श्री शिव संगम चंचल मानस परिवार को वाद्य यंत्र भेंट किया गया। श्री शिव संगम चंचल मानस परिवार के सदस्यों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष वाद्य यंत्र की मांग रखी गई थी, अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को वाद्य यंत्र भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया। जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा वाद्य यंत्र भेंट किया गया। चाहे गणेश पूजा हो, दुर्गा पूजा हो, शिवरात्रि, रामनवमी, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा, प्रकाश पर्व सहित सभी धार्मिक त्यौहारों में विकास उपाध्याय स्वयं हिस्सा बनते हैं एवं भक्ति भाव में लीन रहते हैं। इस दौरान श्री शिव संगम चंचल मानस परिवार खमतराई के संचालक परघनिया यादव, अध्यक्ष कन्हैया गुरूवेकर, सचिव विशम्भर साहू, राजेन्द्र यदु, खूबचंद साहू, करण निषाद, राधेलाल साहू, छोटू साहू एवं राजेन्द्र निषाद सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

Share on Social Mediaमेष:गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि दिन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस […]

You May Like