सुभाष स्टेडियम में लड़कियों के बीच मारपीट, युवकों ने छुड़ाए

Share on Social Media

रायपुर में लड़कियों के एक दूसरे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है । यह घटना सुभाष स्टेडियम की बताई जा रही है। कुछ लोगों ने मोबाइल पर इसे कैद कर लिया। लड़कियां एक दूसरे को गालियां देती और मारपीट करती नजर आ रही हैं।
दोनों लड़कियों पर एक-दूसरे के खिलाफ इस कदर गुस्सा सवार है कि वह एक-दूसरे को पीटने पर आमादा हैं। मौके पर दो युवक भी मौजूद है, जो इन्हें छुड़ा रहे हैं। मगर दोनों युवकों को लड़कियों को छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

करीब 1 घंटे तक सुभाष स्टेडियम के ऊपरी हिस्से में यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। नीचे प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों ने भी तमाशा देखा। लड़कियों के बीच आपसी विवाद ने इस कदर हालात बिगाड़ दिए कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आपसी विवाद की वजह से बात करने दोनों लड़कियां सुभाष स्टेडियम के ऑडियंस गैलरी में पहुंची थी। यहां दोनों के बीच बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक जा पहुंची । इस मामले में कोई पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप, दोनों आरोपी अरेस्ट

Share on Social Mediaबिलासपुर में 10वीं कक्षा की छात्रा को बंधक बनाकर दो युवकों ने गैंगरेप किया। दोनों आरोपी छात्रा के परिचित और उसकी सहेली के दोस्त हैं। सहेली से मिलने पहुंची छात्रा को घर छोड़ने के बहाने कार से हॉस्टल ले गए जबरदस्ती शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। उसके बदा […]

You May Like