रीयल इस्टेट में लगातार बिक्री के रुझान से आरडीए का संपत्ति विक्रय में नया रिकार्ड

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 42 Second

रायपुर विकास प्राधिकरण की विकसित और बनी संपत्ति लेने में रायपुर ही नहीं वरन पूरे छत्तीसगढ़ के नागरिकों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है। प्राधिकरण की कमल विहार योजना सहित इन्द्रप्रस्थ रायपुरा सहित ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा, आवासीय योजना बोरियाखुर्द, रायपुरा व हीरापुरा में बनी संपत्तियां भी बिक रही है। गत 29 अप्रैल को एक ही दिन में 55.62 करोड़ रुपए की संपत्ति विक्रय का रिकार्ड बनाने के बाद अप्रैल माह में प्राधिकरण ने एक माह में सर्वाधिक संपत्ति विक्रय करने में सफलता हासिल की है। अप्रैल 2022 में प्राधिकरण ने भूखंड, फ्लैट्स सहित 79.71 करोड़ रुपए की संपत्ति विक्रय की है।

प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ का कहना है कि लगातार संपत्तियों का बिकना रियल इस्टेट सेक्टर में आ रहे नए रुझान को बताता है। उनका कहना है कि प्राधिकरण की संपत्तियों की विश्वसनीयता, उसकी लोकेशन और कम कीमत में उपलब्धता के कारण पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोग राजधानी रायपुर में अपना एक आशियाना पाना और बिजनेस करना चाहते हैं। आरडीए के विकास और निर्माण की अच्छी गुणवत्ता और भरोसे की संपत्ति होने के कारण नए फ्लैट्स और भूखंडों के साथ ही पुराने फ्लैट्स भी लोग आसानी से खरीद रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त अन्य राज्यों के लोगों ने भी नगर विकास योजना कमल विहार और इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में विकसित भूखंड लिए हैं। बॉम्बे मार्केट में भी पुरानी दुकानें प्राधिकरण व्दारा तय की गई कीमतों से अच्छे मूल्य में बिकी है। धुप्पड ने आगे कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद प्राधिकरण के बिजनेस वाले भूखंडों में पहले से ज्यादा तेजी देखी गई है। यह लोगों का छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के प्रति लोगों का एक भरोसा प्रदर्शित करता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

’स्थानीय बाजारों में पहुंच रही सामुदायिक बाड़ी की सब्जियां’

Share on Social Mediaकलेक्टर कुलदीप शर्मा ने रविवार को जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत के साथ विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के पिपरिया गौठान पहुँचकर गौठान आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने गौठान में 18 लाख रुपए से अधिक के वर्मी कम्पोस्ट विक्रय पर खुश होकर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए, आगे […]

You May Like