राजधानी के घर में अचानक धमाका, सहमे कॉलोनी के लोग

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 55 Second

राजधानी के कबीरनगर क्षेत्र के एक घर में शुक्रवार तड़के रसोई गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, इसका असर आसपास के मकानों तक देखा गया। बताया जा रहा है कि बालकनी में रखे गैस सिलेंडर फटने का धमाका इतना जोर का था कि आसपास के मकान की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जबकि बालकनी में लगी लोहे की ग्रिल भी क्षतिग्रस्‍त होकर नीचे गिर गई। वहीं गैस सिलेंडर फटने के बाद घर के बाहर सड़क इसका मलबा बिखर गया। मामला कबीरनगर थाना क्षेत्र का है। धमाके के बाद आनन-फानन में परिवार के सदस्य बाहर निकले। सिलिंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों के लोग भी सहम गए।

जानकारी के अनुसार कबीर नगर के इम्पीरियल सोसाइटी निवासी पंकज दुबे के घर में यह हादसा आज शुक्रवार सुबह उस वक्‍त हुआ जब सभी लोग सो रहे थे। करीब छह बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज की सुनकर सभी हड़बड़ा गए। बालकनी से आई धमाके की आवाज सुनकर पंकज बाहर निकले तो देखा गैस सिलेंडर में धमका हुआ है। उन्‍होंने तुरंत घर के सभी सदस्‍यों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी घर के बाहर निकल आए। हालांकि गैस सिलेंडर में हुए धमाके में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस में अब एक परिवार से एक ही टिकट, इन फार्मूलों पर भी काम

Share on Social Mediaअगले चुनावों से पहले टिकट दिए जाने को लेकर कांग्रेस बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी कर रही है। अब एक परिवार से केवल एक ही टिकट मिलेगा। उदयपुर में चिंतन शिविर में संगठन में बदलाव और राजनीतिक मामलों पर बने पैनल ने य​ह सिफारिश की है।कांग्रेस […]

You May Like