कुम्हारी ओवरब्रिज पर आगामी 20 दिनों तक बंद रहेगा आवागमन…

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 15 Second

कुम्हारी में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज के आवश्यक सुधार कार्य एवं कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए आगामी 20 दिनों के लिए ओवर ब्रिज पर आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग-53 कुम्हारी में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज पर हल्के वाहन चालको के लिए रायपुर से दुर्ग मार्ग को चालू किया गया था। जिसे 5 मई से आगामी 20 दिनों के लिए आवागमन पूर्ण रूप से बंद रखा जायेगा। डॉ अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), सउनि. संतोष श्रीवास्तव, गोविन्द अहिरवार, (एसडीओ) एन.एच. रायपुर, एस.के. झा (टीम लीडर), बी. एल. देवांगन, प्रोजेक्ट मैनेजर रॉयल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर ओवर ब्रिज के आवश्यक सुधार कार्य एवं ब्रिज निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए आगामी 20 दिनो के लिए ओवर ब्रिज से आवागमन बंद रखने का निर्णय लिया गया है और वाहन चालको की सुविधा के लिए एवं जाम न लगने हेतु निर्माण ऐजेन्सी को आवश्यक निर्देश दिये गयेः-
जिन स्थानो पर निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है वहां से टीन का शेड हटाकर सड़क की चौडाई बढाने के लिए कहा गया।
मार्ग पर उचित प्रकाश की व्यवस्था करने कहा गया।
मार्ग में आवश्यक हेजार्ड लगाने कहा गया।
ब्रिज के ऊपर सुधार निर्माण कार्य को 20 दिनो के भीतर पूर्ण करने कहा गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमित शाह का दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

Share on Social Mediaकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से दो दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, अमित शाह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। एक बयान में बताया गया कि दौरे की शुरुआत बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर में रुकने के […]

You May Like