मुख्यमंत्री ने ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान का आगाज सरगुजा संभाग के कुसमी विधानसभा क्षेत्र से किया

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 7 Second

मुख्यमंत्री ने कुसमी थाना परिसर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चना

पुलिस कर्मियों के परिवारजनों का जाना हालचाल: बच्चों को चॉकलेट वितरित की

कुसमी पहुंचने पर पॉपकॉर्न की माला पहनाकर नागरिकों ने किया गर्म जोशी से स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान की शुरूआत सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से की। इस विधानसभा क्षेत्र के कुसमी पहुंचने पर हेलीपेड पर संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज सहित वहां के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मक्के से बनने वाले पॉपकॉर्न की माला पहनाकर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल हेलीपेड से सीधे कुसमी थाना परिसर पहुंचे और वहां स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान का आगाज किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के परिजनों से मुलाकात की। पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने तथा छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए पुलिस कर्मियों के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुलिस कर्मियों के बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता के साथ मिले और बच्चों को चॉकलेट बांटी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली पहुंचे विधायक विकास उपाध्याय, नेताओं से कर रहे मुलाकात

Share on Social Media कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय रायपुर छत्तीसगढ़ में अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से आम जनों से मेल मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण करने के बीच कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई संगठन की जिम्मेदारी […]

You May Like