सुबह होनी थी सगाई, कुछ समय पहले आई लड़के वालों की तरफ से ये खबर, लड़की हुई बेहोश

Share on Social Media

दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में एक चौंका देने वाली घटना घटी। यहां दो परिवारों के बीच रिश्ता तय होने के बाद सगाई की तैयारियां चल रही थीं। शाम को लड़का और लड़की सगाई होने वाली थी, लेकिन सुबह ही लड़के वालों की तरफ से फोन आया कि दीपक अब इस दुनिया में नहीं रहा। इतना सुनते ही लड़की वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की ने जब यह खबर सुनी तो वह सदमे से बेहोश हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
पाटन पुलिस के मुताबिक अरसनारा निवासी दीपक वर्मा (28) की सगाई 1 मई को रायपुर स्थित ग्राम गिरोध में होनी थी। दोनों ही परिवारों में सगाई की तैयारी चल रही थी। लड़की वालों और लड़के वालों ने सगाई के लिए खरीदारी की थी। सुबह से ही घर वाले सगाई में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। सुबह सात बजे के करीब दीपक को अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं। लड़के की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पीएम के बाद परिजनों को सौपा। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दोनों परिवार में मातम

दीपक की मौत की खबर सुनकर उसके ससुराल वाले भी सदमे में आ गए। सगाई होने वाली युवती भी दीपक के मौत की ख़बर सुनकर बेहोश हो गई। माह भर पहले ही परिजनों ने रिश्ता तय किया था। मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विजय अग्रवाल ने संभाला जांजगीर एसपी का दायित्व, बेहतर पुलिस प्राथमिकता में

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के मूल निवासी, चंदखुरी में प्रारंभिक शिक्षा लेने वाले विजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार को जांजगीर जिले के पुलिस अधीक्षक पद का दायित्व सम्हाल लिया। इससे पहले वे जशपुर के पुलिस अधीक्षक रहे। विजय अग्रवाल रायपुर सिटी, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर में एडीशनल एसपी के पद पर […]

You May Like