Read Time:1 Minute, 17 Second
रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के समर्थकों ने उनके जन्म दिन पर एक खास केक तैयार करवाया। केक इतना विशाल था कि इस साइज का केक आज तक छत्तीसगढ़ में नहीं बना था। पहली बार 111 फुट लंबा केक तैयार किया गया। बिलासपुर से आए महापौर के समर्थक नवीन नाम के युवक ने ये केक तैयार करवाया।
शहर के इंडोर स्टेडियम में महापौर एजाज ढेबर के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम आयोजित था। नवीन ने बताया कि केक का सारा सामान क्रीम वगैरह टीम बिलासपुर से लेकर रायपुर आई। इंडोर स्टेडियम में इस केक को बनाने का काम सुबह 5 बजे शुरू किया गया था। दोपहर 12 बजे के बाद ये काम पूरा हो पाया। नवीन ने बताया कि इससे पहले एक कार्यक्रम में 100 फुट का केक बना था। हमने इससे हटकर महापौर के जन्म दिन पर अब तक का सबसे बड़ा केक 111 फुट की लंबाई का तैयार करवाया।
