CM Bhupesh Baghel से मुलाकात करेंगे किसान नेता राकेश टिकैत, किसानों की मांगों पर होगी चर्चा |

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

CM Bhupesh Baghel News

किसान नेता राकेश टिकैत गुरुवार को CM Bhupesh Baghel से मुलाकात करेंगे। दरअसल नवा रायपुर के आंदोलनरत किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में कैबिनेट की सब कमेटी के साथ बुधवार शाम को चर्चा की। मंत्रालय महानदी भवन में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, कलेक्टर सौरभ कुमार और नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) सीईओ अय्याज तंबोली के साथ करीब एक घंटे चली बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।

cm bhupesh baghel

राकेश टिकैत ने पत्रकारों से कहा कि मंत्री रविंद्र चौबे ने आश्वासन दिया है कि गुरुवार को उनकी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कराएंगे। कैबिनेट कमेटी के सदस्यों के मौजूद नहीं होने के कारण फैसला नहीं हो पाया। टिकैत ने कहा कि किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो लड़ाई का रास्ता खुला है। इस संबंध में गुरुवार को तय करेंगे कि आगे क्या करना है। किसान नेता रूपन चंद्राकर ने कहा कि पहले भी कई बार बैठक हुई है, वैसे ही इस बार भी आश्वासन दिया गया और कुछ नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुजरात के लिए रवाना हुई छत्तीसगढ़ कराते की टीम

Share on Social Media 2nd west Zonal कराते टूर्नामेंट आनंद जंक्शन गुजरात में 29 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम आज Puri अहमदाबाद से सुबह 9:50 बजे ko गुजरात के लिए रवाना हुई 20 खिलाड़ी व 4 कोच मैनेजर सहित 24 सदस्यों की […]

You May Like