Read Time:1 Minute, 5 Second
रायपुर। रायपुर स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। जिसकी अध्यक्षता राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने किया बैठक में प्रदेश पदाधिकारी समेत जिला स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे नेताम ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के जिला स्तर के पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर पाँच पाँच महिलाओं की टीम तैयार करने के निर्देश दिए तथा छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक जिले के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के बूथ गठन के लिए निर्देशित किया गया।
