पीसीसी चीफ ने घेरा डीआरएम ऑफिस, ट्रेनों को बहाल करने की मांग

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 यात्री ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। इस रेलबंदी से प्रदेश की राजनीति भड़क गई है। मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में DRM कार्यालय का घेराव कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि यदि यात्री ट्रेनों को बहाल नहीं किया गया तो कांग्रेस यहां से कोयला लेकर जाने वाली मालगाड़ियों को रोकेगी और देश में कोयले की सप्लाई ठप कर देगी। उधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री से भी इस बारे में फोन पर बात की।
कांग्रेस ने कल ही ट्रेनें रद्द करने के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की थी। मंगलवार दोपहर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ डीआरएम ऑफिस पहुंचे। पहले इन लोगों ने ऑफिस के सामने धरना दिया और नारेबाजी की। इसके बाद डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर ट्रेनें तुरंत बहाल करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगरीय प्रशासन मंत्री ने लोगों से मिलकर उनका हाल चाल जाना

Share on Social Mediaनगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर में उनके शासकीय आवास पर अपने साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्रीय विकास कार्यो की जानकारी ली। लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं […]

You May Like