कलेक्ट्रेट में युवक ने पिया जहर, जानिए क्या है विवाद

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायगढ़ कलेक्ट्रेट में गुरुवार दोपहर एक युवक ने चूहा मारने का जहर पी लिया। इसके बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। कलेक्ट्रेट में युवक को खुदकुशी करते देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चाचा से जमीन विवाद के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है।
दरअसल, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसने जेब से चूहा मारने की दवाई निकाली और देखते ही देखते पी गया। पहले तो लोग उसे पागल समझते रहे, लेकिन जब उसके मुंह से झाग निकलने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और डायल -112 को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस कलेक्ट्रेट पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनजाति महोत्सव का अद्भुत समागम, खूब झूमे लोग

Share on Social Mediaरायपुर। राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव राज्य स्तरीय नृत्य महोत्सव के अंतिम दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें राज्य के मांदरी नृत्य, डण्डा नृत्य, डंडार नृत्य और सरहुल नृत्य सहित गोंड़ जाति पर आधारित लमझना नाटक […]

You May Like