सरकारी नौकरी का झांसा और गैंगरेप : नशे में धुत युवकों ने दो युवतियों से किया सामूहिक दुष्कर्म

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

त्तर प्रदेश के नोएडा में दो लड़कियों  सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित युवतियों ने आरोप लगाया है कि नोएडा सेक्टर 63 में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िताओं का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई भी की।

वहीं पुलिस के मुताबिक, जब चारों को थाने ले जाया गया तो वे नशे में धुत थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। इसके बाद में लड़कियों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने कहा, लड़कियों को शराब की पेशकश की गई और फिर आरोपियों ने उनके साथ बलात्कार किया। हंगामा सुनकर लोग अपने कमरे के बाहर जमा हो गए और पुलिस को फोन किया। जिसके बाद सभी को थाने लाया गया।

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें एक सरकारी सेक्टर में इंटरव्यू के बहाने बुलाया था। सेंट्रल नोएडा के अतिरिक्त डीसीपी इलामारन ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरगुजा में बड़े कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम

Share on Social Mediaसरगुजा के सरहदी गाँव केरजु में गुरुवार शाम 8 बजे तीन नकाबपोशों ने कट्टे की नोक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं व्यवसायी सुरेंद्र अग्रवाल के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। जिस दौरान यह घटना हुई उस दौरान घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं […]