खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 50 Second

रायपुर./मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में जिला निर्माण संघर्ष समिति, खैरागढ़ के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए उन्हें पुष्पहार व प्रतीकचिन्ह भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि नवीन जिला गठन होने की घोषणा से क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है। जिला निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण होने से अब शासकीय योजनाओं का लाभ लोगों को बेहतर तरीके से मिल सकेगा।

राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से जुड़ी सेवाओं तक आम नागरिक पहुंच बढ़ेगी। साथ ही प्रशासनिक विकेंद्रीकरण का लाभ मिलने से क्षेत्र का बेहतर विकास होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के सदस्य विनोद तिवारी तथा जिला निर्माण संघर्ष समिति, खैरागढ़ के संयोजक शिरीष मिश्रा, अशोक मूणत, मोहम्मद खलील कुरेशी, रामकृष्ण शास्त्री, सुबोध पांडेय, फारुख मेमन, दिलीप श्रीवास, नितिन जैन और श्री अनिल जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia ने कहा- विकास के लिए राजनीति सही नहीं, योजनाओं को रोकना सही नहीं |

Share on Social MediaJyotiraditya Scindia News केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री Jyotiraditya Scindia ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के साथ ही अन्य योजनाओं का क्रियान्वन समुचित तरीके से होना चहिए। विकास के लिए राजनीति सही नहीं है। सरकार किसी भी दल की हो, लेकिन देश और प्रदेश की ओर से चलने वाली […]