Punjab Congress Chiefs का बयान: माफियाओं का नाम सार्वजनिक करेंगे |

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

punjab congress chiefs news

पंजाब में माफिया के मुद्दे पर कांग्रेस ने फिर सीधे अरविंद केजरीवाल को घेरा है। Punjab Congress Chiefs अमरिंदर राजा वड़िंग ने केजरीवाल को कहा कि घूस लेना, देना और मुख्यमंत्री से उसकी पेशकश करना भी बेहद गंभीर जुर्म है। अब ऐसे घूस देने वाले माफियाओं के नाम आप सार्वजनिक न कर या उन पर कार्रवाई न कर स्वयं की संलिप्तता या मौन समर्थन दे रहे हैं। वड़िंग ने केजरीवाल को चुनौती के लहजे में पूछा कि क्या वह माफियाओं का नाम सार्वजनिक करेंगे?। इस मामले पर आप ने कहा कि सरकार कार्रवाई कर रही है। रातोंरात माफिया खत्म नहीं होगा।

punjab congress chiefs


पंजाब में सरकार बनने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जब राज्य में उनकी सरकार बनी तो पंजाब को लूट रहे माफिया ने उन्हें अप्रोच करना चालू कर दिया। मुझे, CM भगवंत मान, मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के नेताओं से संपर्क किया। माफिया ने पूछा कि बताओ आपके यहां क्या सिस्टम चलता है?, किसको पैसा देना होता है?, कैसे देना होता है?, क्या करना होता है?। केजरीवाल ने कहा कि मैंने सबको कहा कि ईमानदारी से काम करो वर्ना सबको जेल भेज देंगे। एक महीने के अंदर ही सब ठीक हो गया। अब इसी वीडियो के जरिए वड़िंग केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं।

पंजाब चुनाव में माफिया के मुद्दे पर हुई सियासत
पंजाब चुनाव में माफिया के मुद्दे पर खूब सियासत हुई। राज्य में रेत, ट्रांसपोर्ट और ड्रग्स माफिया के नाम पर नेताओं के बीच खूब जुबानी जंग हुई। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने भी माफिया खत्म करने के लिए पंजाब मॉडल तैयार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Share on Social Media रायपुर./मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में जिला निर्माण संघर्ष समिति, खैरागढ़ के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए उन्हें पुष्पहार व प्रतीकचिन्ह भेंट किया। […]

You May Like