राज्यसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज, चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही दावेदार फिर सक्रिय

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 21 Second

राज्यसभा सदस्य के लिए चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और रामविचार नेताम का कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है। चुनावी तैयारियों के चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही दावेदार फिर सक्रिय हो गए हैं। हालांकि इस बार राज्यसभा की दोनों ही सीटें कांग्रेस के खाते में जाएंगी।
क्योंकि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कांग्रेस के 70 विधायक हैं और खैरागढ़ के परिणाम आने के बाद संख्या बढ़कर 71 होने की पूरी संभावना है। राज्यसभा सदस्य के लिए 31 विधायकों का समर्थन चाहिए। लेकिन भाजपा, जोगी कांग्रेस और बसपा विधायक मिलाकर कुल 19 ही हो रहे हैं। इस लिहाज से कांग्रेस की ओर दो नए सदस्य राज्यसभा में भेजे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की पांच सीटें हैं। इनमें तीन कांग्रेस व दो भाजपा के कब्जे में है।
राज्यसभा सदस्य चुनने के लिए विधायक वोट करते हैं। इनके वोट की कीमत एकल संक्रमणीय पद्धति से तय की जाती है। इस पद्धति के मुताबिक राज्यसभा में रिक्त सीटों की संख्या में एक जोड़कर विधायकों की संख्या का विभाजन किया जाता है। इसके नतीजों में फिर एक जोड़कर न्यूनतम वोटरों की संख्या तय की जाती है।

जैसे छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होने हैं। दो में एक जोड़ने पर अंक तीन होता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 विधायक हैं, अब 90 को 3 से भाग देने पर 30 आाएगा। इस 30 में एक जोड़ने पर संख्या 31 होगी। किसी प्रत्याशी को जीत के लिए कम से कम 31 विधायकों के समर्थन की जरुरत होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मारपीट के मामले में रिश्वतखोरी, हेड कॉस्टेबल सस्पेंड

Share on Social Mediaबिलासपुर में मारपीट के तीन आरोपियों को छोड़ने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत लेने वाले हेड कांस्टेबल को SP ने सस्पेंड कर दिया है। हेड कांस्टेबल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 36 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। वीडियो में हवलदार […]

You May Like