खैरागढ़ उपचुनाव: बूथों में मतदाताओं की लंबी कतार, दो घण्टे में 17 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, कैंडिडेट ने भी डाले वोट

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 33 Second

खैरागढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथों पर पुरूष मतदाता की अपेक्षा महिलाओं की ज्यादा लंबी लाइन लगी है। हालांकि सुबह की शुरुआत थोड़ी धीमी होने के बाद अब रफ्तार पकड़ने लगी है। सुबह 9 बजे तक 17 फीसदी मतदान हुआ है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। दोनों उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।
कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने ग्राम देवारीभाट के शासकीय प्राथमिक शाला पहुंच कर मतदान किया और अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत तय है लोगों का विश्वास उन्हें मिलेगा अगर कांग्रेस जीती है तो निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ को जिला बनाएंगे। पिछली बार खैरागढ़ विधानसभा में केवल 36% वोट ही पड़े थे। संभावना है कि इस बार वोट का प्रतिशत बढ़ेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेशनल असेंबली में हुई घोषणा, पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री शाहबाज…

Share on Social Media सप्ताह भर देश में जारी राजनीतिक संकट का अंत रविवार को इमरान खान के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के बाद हो गया, जिसमें प्रधानमंत्री के पद से उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद आज शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। […]

You May Like