केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज ठाकरे से की मुलाकात

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 42 Second

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की। गडकरी ने इस बैठक के पीछे कुछ भी राजनीतिक होने से इनकार करते हुए इसे एक पारिवारिक बैठक बताया। इस मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में गडकरी ने मनसे प्रमुख के परिवार के साथ अपने पुराने संबंधों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह उनके निमंत्रण पर उनके घर आए थे।

“यह एक राजनीतिक बैठक नहीं थी। राज ठाकरे और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मेरे 30 साल से अच्छे संबंध हैं। गडकरी ने कहा ” मैं उनका नया घर देखने और उनकी मां का हालचाल जानने आया था। यह एक पारिवारिक दौरा था राजनीतिक नहीं। ”

दरअसल, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करने की मांग उठाई थी। शिवाजी पार्क में एक रैली में उन्होंने पूछा कि मस्जिदों में इतनी तेज आवाज में लाउडस्पीकर क्यों बजाया जाता है। इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजायी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना या किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं हूं। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमलेश्वर बना नगर पंचायत, सीएम की बड़ी घोषणा

Share on Social Mediaदुर्ग जिले की ग्राम पंचायत अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर दिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना […]

You May Like