दो मालगाड़ियों की जबरदस्त टक्कर, लोकल ट्रेनें रद्द

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 19 Second

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के रायगढ़ में दो मालगाड़ियों में हुई टक्कर के 7 घंटे बाद मुंबई-हावड़ा रूट शुरू हो सका है। मरम्मत कार्य के चलते तीन लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के अफसरों ने शाम तक मरम्मत काम पूरा होने की उम्मीद जताई है। यहां सोमवार को जामगांव स्टेशन में दो मालगाड़ियों में टक्कर होने के कारण 18 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। बताया जा रहा है कि सिग्नल ओवरशूट होने के कारण यह हादसा हुआ है।

रेलवे के सीपीआरओ साकेत रंजन ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 4.10 बजे हादसा उस समय हुआ, जब जामगांव में कोयला लोड मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी। उसी समय झारसुगुड़ा तरफ से आयरन लेकर आ रही दूसरी मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर तेज गति से आ रही थी। इसके बाद आयरन लोड मालगाड़ी ने खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गाड़ियों के 18 से डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब में बेरोजगारों का प्रदर्शन शुरू, टंकी पर चढ़े

Share on Social Mediaपंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में बेरोजगार युवकों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। CM भगवंत मान की सरकार में पहली बार बेरोजगार टंकी पर चढ़े हैं। यह युवक करीब 6 साल पहले पुलिस भर्ती वाले हैं। उनका कहना है कि चुनाव से पहले […]

You May Like