24 घंटे में बंगाल की अलग-अलग जगहों से 350 से ज्यादा क्रूड बम मिले

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बीरभूम हिंसा के बाद पुलिस छापेमारी में पिछले 24 घंटे में बंगाल की अलग-अलग जगहों से 350 से ज्यादा क्रूड बम मिले हैं। इनमें सबसे अधिक बीरभूम के मारग्राम इलाके से करीब 200 बम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने छापेमारी में क्रूड बम के साथ 11 लोगों को भी पकड़ा है।

पश्चिमी मेदनिपुर के केशवपुर से पुलिस ने छापेमारी कर 100 क्रूड बम बरामद किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह रुटीन प्रक्रिया है, कार्रवाई जारी रखेंगे।

मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 4 बम बरामद हुए। जिले के कालियाचक इलाके में एक घर में बम फट गया, जिसमें तीन साल के बच्चे की मौत हो गई।

उत्तर 24 परगना के जगदल थाना क्षेत्र से 8 बम बरामद किए गए हैं। जिले श्यामनगर प्रभाती संघ मैदान से तीन लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान पूर्वी बर्दवान के मेमारी और कृष्णापुर से 5 बम बरामद किए गए। इस दौरान पुलिस ने 2 व्यक्तियों को भी अरेस्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, कॉन्स्टेबल की मौत

Share on Social Mediaकवर्धा में शनिवार देर रात सड़क हादसे के एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कांस्टेबल कार से छिटक कर बाहर जा गिरे। जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होक पलट […]