पुलिस व नक्सली मुठभेड़, एरिया कमेटी सदस्य ढेर

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बीजापुर जिले के कैका और मौसला के बीच जंगलो में शुक्रवार सुबह पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी माओवादी नेशनल पार्क एरिया कमिटी सदस्य/ सेंड्रा LOS डिप्टी कमांडर रितेश पुनेम को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। वहीँ मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है। जवान का नाम रामलू हेमला है।

मारे गए माओवादी के कब्जे से 1 हथियार, पिट्ठू, नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ है। मारा गया माओवादी जिला बीजापुर के विभिन्न थाना क्षेत्रो के हत्या, आगजनी और लूटपाट की घटनाओ मे शामिल था। इस कार्रवाई को डीआरजी और केरिपु 222 बटालियन ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। मुठभड़ के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली से लौटे सीएम भूपेश, बोले-अपेक्षित रिजल्ट नहीं आए, जीतने वालों को बधाई

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री गुरुवार की रात दिल्ली और उत्तराखंड के दौरे के बाद रायपुर लौटे। दिन भर उनकी नजर चुनावी नतीजों पर रही। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा- पांच राज्यों के रिजल्ट आ गए हैं, कांग्रेस की दृष्टि से देखा जाए तो अपेक्षित रिजल्ट नहीं आया […]