कुर्सी की दौड़ में कलेक्टर साहिबा ने मारी बाजी, कहा- महिलाएं आज कमजोर नहीं है, बल्कि बराबरी करने का हौसला भी रखती हैं

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कोरबा में हुई कुर्सी दौड़ में बाजी कलेक्टर साहिबा के हाथ लगी। उन्होंने सांसद, पूर्व विधायक और महापौर को हराकर कुर्सी पर कब्जा जमाया। जीतने के बाद कलेक्टर रानू साहू ने कहा कि कि महिलाएं कभी भी अपने आप को किसी से भी कमतर न समझें। महिलाएं आज कमजोर नहीं है, बल्कि बराबरी करने का हौसला भी रखती हैं।

दरअसल, महिला दिवस पर मंगलवार को सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के निवास पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसी में कुर्सी दौड़ की भी प्रतियोगिता हुई। इसमें सांसद ज्योत्सना महंत के साथ ही कलेक्टर रानू साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान, समाजसेवी संगीता अग्रवाल सहित प्रशासनिक महिला अधिकारी और कांग्रेस की महिला नेता शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नए बजट में दिखा गोधन न्याय योजना का प्रभाव

Share on Social Mediaपर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश करने के लिए जिस ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया वो चमड़े या जूट का नहीं होकर गोबर के […]

You May Like