छत्तीसगढ़ के प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 18 हज़ार रुपए, 12 प्रतिशत का उछाल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 56 Second

छत्तीसगढ़ के लोगों की औसत कमाई में करीब 12% का उछाल आया है। पिछले साल तक यहां की प्रति व्यक्ति आय केवल एक लाख 5 हजार 778 रुपए थी। चालू वित्तीय वर्ष के खत्म होने तक इसके एक लाख 18 हजार 401 रुपया हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह जानकारी विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण में सामने आई।

खाद्य, संस्कृति और योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत ने मंगलवार को सदन में प्रदेश के आर्थिक सेहत का ब्यौरा रखा। सदन के बाहर प्रेस से बातचीत में भगत ने कहा, पिछले साल की तुलना में इस बार प्रति व्यक्ति आय में 11.93% की वृद्धि अनुमानित है। हालांकि यह राष्ट्रीय औसत 16.69% से कम है। इस समय देश की प्रति व्यक्ति आय एक लाख 50 हजार 326 रुपया अनुमानित है।
आर्थिक सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि प्रचलित भावों पर इस साल प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 4 लाख 61 करोड़ रुपए हो जाएगा। साल 2020-21 में प्रचलित भाव पर सकल घरेलू उत्पाद 3 लाख 52 हजार 161 था। इस साल सकल घरेलू उत्पाद में कृषि और संबद्ध क्षेत्र का योगदान 81 हजार 317 करोड़ रुपया है। वहीं उद्योग क्षेत्र का योगदान एक लाख 59 हजार 473 रुपए और सेवा क्षेत्र का योगदान एक लाख 31 हजार 920 रुपए का होना अनुमानित है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनरेगा में बढ़ रही महिला मेंटो की भागीदारी, 51 प्रतिशत महिलाएं

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यों में ‘आधी आबादी’ यानि महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। मनरेगा में अकुशल श्रमिक के रूप में काम करने वालों में करीब 51 प्रतिशत महिलाएं हैं। कार्यस्थल पर काम की नाप-जोख और श्रमिकों के प्रबंधन […]

You May Like