मां-बाप को ही उतार दिया मौत के घाट, फिर शव को दफनाया भी, ऐसे खुला राज

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

सरगुजा में 17 साल के लड़के ने अपने ही माता-पिता को मार कर उनका शव घर में ही दफना दिया। हत्याकांड का पता 5 दिन बाद चला जब लड़के का बड़ा भाई घर पहुंचा। उसे घर में माता-पिता तो नहीं मिले, पर वह घर में आ रही बदबू से घबरा गया। उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में छोटे बेटे ने माता-पिता की हत्या कर शव दफनाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले में उदयपुर क्षेत्र के खोधला गांव में रहने वाले जयराम सिंह (50) और फूलसुंदरी बाई (45) के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हेमंत अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहता है। वह गुरुवार को घर पहुंचा तो मां-बाप नहीं थे। उसने आसपास पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर के अंदर भी काफी बदबू आ रही थी। इस पर हेमंत ने पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस पहुंची और छोटे भाई से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। छोटे भाई ने ही अपने माता-पिता की हत्या कर उनके शवों को घर के अंदर गड्‌ढा खोदकर दफना दिया। पहले पिता के शव को दफनाया। इसके दो दिन बाद उसने मां के शव को दफनाया। इसके बाद भी वह वहीं रहता, सोता रहा। वह खाना भी वहीं पर बनाता था। इस खुलासे से पुलिस वाले भी सकते में आ गए। इसके बाद शवों को निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
आरोपी लड़का 12वीं फेल है और काफी गुस्सैल स्वभाव का है। पुलिस के मुताबिक उसे हमेशा लगता था कि उसके माता-पिता बड़े भाई को उससे ज्यादा तवज्जो देते हैं। उसे प्यार भी नहीं करते। बड़े भाई की एक साल पहले ही शादी हुई है। वह माइंस में मजदूरी करता है और अपने ससुराल में रहता है। कभी-कभी ही गांव आता था। आरोपी कुछ नहीं करता था, इसके चलते अक्सर माता-पिता उसे डांटते-फटकारते भी थे। आशंका है कि इसी बात को लेकर उसके मन में और गुस्सा भर गया था। हालांकि पुलिस को लगता है कि लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं है। मामले की जांच और गांव वालों से पूछताछ भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूल शिक्षा अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, जानें क्या है मामला

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है. स्कूल शिक्षा विभाग ने बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी पी दाशरथी को निलंबित कर दिया है. अधिकारी पर नियम विरूद्ध तरीके से अनुकम्पा नियक्ति करने की शिकायत पर एक्शन लिया गया है.

You May Like