पुलिस-नक्सली मुठभेड़: एक माओवादी ढेर, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 43 Second

दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया है। जो नक्सलियों के सबसे मजबूत दरभा डिवीजन कमेटी के प्लाटून नंबर 31 का सदस्य था। इस पर 3 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। मौके से जवानों ने हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि कटेकल्याण के जंगल में 10 से 15 की संख्या में हथियारबंद माओवादी मौजूद हैं।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने दंतेवाड़ा से DRG जवानों की एक टीम को इलाके की सर्चिंग के लिए निकाला था। बताया जा रहा है कि जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे तो पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। हालांकि, जवानों ने भी माओवादियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।
करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने एक हार्डकोर माओवादी को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग की गई। सर्चिंग में जवानों ने नक्सली का शव समेत एक देसी पिस्टल, 5 किलो का एक टिफिन IED, विस्फोटक सामान, वायर, नक्सल साहित्य,नक्सल वर्दी, पिट्ठू समेत भारी मात्रा में दैनिक उपयोग का समाना भी बरामद किया गया है।लखमा कवासी कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल था। दंतेवाड़ा SP सिद्धार्थ तिवारी ने इसे पुलिस की बड़ी सफलता बताई है।

10 दिन पहले 5 लाख का इनामी को मार गिराया था

इससे 10 दिन पहले दंतेवाड़ा जिले में ही DRG जवानों ने मुठभेड़ में 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली को मार गिराया था। उस दौरान भी जवानों को सूचना मिली थी कि ग्राम बुरगुम के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इस पर DRG जवानों को एरिया डॉमिनेशन के लिए भेजा गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना की नई लहर का डेट, जून के अंतिम में बढ़ेगा वायरस, अगस्त में पीक

This article is all about new wave of corona