स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश के लिए रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर, बिलासपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लाला लाजपत राय में बच्चों के प्रवेश के लिए रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं पायी गयी है। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच संयुक्त जांच दल द्वारा की गई। शिकायत की गयी थी कि इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए प्राचार्य द्वारा डोनेशन लिया गया। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी शिकायत की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत की जांच एक संयुक्त दल द्वारा की गई। जांच में बच्चों के शाला में प्रवेश के लिये डोनेशन या रकम वसूली प्रमाणित नहीं पाया गया, लेकिन जांच में यह जरूर पाया गया कि शाला में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को प्रवेश दिया गया है और कुछ बच्चों के पूर्ण दस्तावेज जमा नहीं कराए गए हैं। इसके साथ ही जांच में यह भी पाया गया कि बच्चों के प्रवेश से संबंधित पंजी संधारित नही की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने कि बताया जांच प्रतिवेदन 4 फरवरी को प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शासन को भेजे गए प्रतिवेदन में टंकण त्रुटि के कारण ’नहीं’ शब्द अंकित नहीं हो सका है। शासन को भेजे गए जांच प्रतिवेदन में प्रवेश हेतु रकम वसूली प्रमाणित हुए, लिखा गया था, ‘नहीं’ शब्द अंकित नहीं हो सका। जांच में वास्तव में रकम वसूली प्रमाणित नही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारात लेकर लौटे युवक को पुलिस ने दबोचा, जानें क्या है मामला

Share on Social Mediaजशपुर में एक दूल्हे को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पहले एक आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता से संबंध बनाए, फिर एक अन्य लड़की से ओडिशा में शादी कर ली। बारात लेकर आरोपी जैसे ही अपने […]

You May Like