स्कूल में अब ड्रेस में ही बच्चों को जाना होगा, बीजेपी के बड़े आरोप

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने इस सत्र में यूनिफॉर्म की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था। मगर इससे बढ़े बवाल को देखते हुए देर शाम संघ के पदाधिकारियों ने आदेश वापस ले लिया। भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने इसे हिजाब विवाद से जोड़ दिया। इसे गलत ठहराते हुए स्कूल संघ ने कहा-हम अपना आदेश रद्द करते हैं।
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रमुख राजीव गुप्ता ने आदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने लिखा कि सभी स्कूल खुल गए हैं। हमने सर्व सम्मति से फैसला लिया है कि सत्र 2021-2022 में यूनिफॉर्म की अनिवार्यता नहीं रहेगी। इसी आदेश के बाद सियासी बवाल खड़ा हुआ।

भाजपा ने लगाए ये आरोप
भारतीय जनता पार्टी के नेता गौरी शंकर श्रीवास ने कहा कि जब देश में हिजाब पर बहस छिड़ी है। ऐसे में यहां प्रशासनिक दबाव डालकर तुष्टीकरण के लिए राजनीति की जा रही है। जानबूझकर प्राइवेट स्कूलों से इस प्रकार का सर्कुलर जारी करवाया जा रहा है, स्कूल में यूनिफॉर्म से अनुशासन आता है। ये खास वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रसिद्ध राजिम में माघी पुन्नी मेला आज से प्रारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के प्रयाग राज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में माघी पुन्नी मेला आज से प्रारंभ हो गया है। श्रद्धालुजनों का सुबह से ही देवालय दर्शन और घाटों में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया है। मान्यता के अनुसार माघ पुन्नी के अवसर पर पुन्नी स्नान का […]